थराली: करूडपानी गांव में एक घर के अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दादी और पोते की जलकर हुई मौत
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल हैं।मौके पर प्रशासन की टीम ने शवों का पंचायतनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।मौके पर प्रशासन की टीम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा घटना की जांच की जा रही हैं।शुक्रवार नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार थराली के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थाने को देर रात करीब साढ़े 3 बज घटना की सूचना मिली थी।