थराली: ग्वालदम के पाडला में हुए शॉर्ट सर्किट की घटना का स्थानीय विधायक ने किया निरीक्षण, मदद का दिलाया भरोसा
विगत शुक्रवार को विकासखण्ड थराली के ग्वालदम में शॉर्ट सर्किट की घटना हुई थी जिसमें जान माला का नुकसान हुआ था। रविवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने आगजनी घटना से हुए नुकसान का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। जहां शॉर्ट सर्किट होने से 81 वर्षीय महिला एवं 10 वर्षीय बेटे की दुखद मौत हो गई थी।