थराली: दूसरे की जगह पेपर देने के मामले में अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषी पाया, दोनों को 2 साल की सजा और 3-3 हजार का जुर्माना
शनिवार 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी थराली में 21 सितंबर 2020 का है। कॉलेज में परीक्षाएं चल रही थी। परीक्षा प्रभारी शंकर राम ने कॉलेज के प्राचार्य को सूचना दी कि मूल परीक्षार्थी मनोज सिंह की जगह पर चंदन गिरी बीए थर्डसेमेस्टर की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। कॉलेज की ओर से थराली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।