थराली: हिमनी गांव के ग्रामीणों ने मारपीट व अपहरण के मामले में 6 लोगों पर दर्ज मुकदमे पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना
अभियुक्तों के खिलाफ उचित कार्यवाही न करने पर सोमवार को दोपहर 12 बजे हिमनी गांव के ग्रामीणों ने थराली तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना हैं कि 6 मार्च से आज तक भी उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की गई हैं जिन्होंने कलम दानू के साथ मारपीट कर उसका अपहरण किया था।