बखरी: मोहनपुर पंचायत के वार्ड 16 में घर में चोरी, नकदी, जेवर और गाय चोरी होने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 16 में घर में घुसकर नगद रुपये लेने अठन्नी भर सोना लेने तथा गाय खोलने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में कारी देवी ने चेरियाबरियारपुर थाना के संदीप यादव और अकहा के पारो देवी के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।