बरियारपुर: कृषि विज्ञान केंद्र ने किसान चौपाल का आयोजन कर 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया
सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर द्वारा महोली पंचायत में खेत बचाओ अभियान साह किसान चौपाल का आयोजन किया गया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि किसानों को नई तकनीकी से खेती की जानकारी हेतु यह किसान चौपाल का आयोजन किया गया। हमारे वैज्ञानिक डॉ अशोक ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के तहत नई जानकारियां दिया।