हिलसा: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 12 वर्षीय किशोरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Hilsa, Nalanda | Nov 12, 2026 हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित परवलपुर में गुरुवार को कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के बाद एक 12 वर्षीय किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।