दादरी: दुरीयाई गांव के समीप पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को 1 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से विवेक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है जो बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर लंबे समय से जनपद में सप्लाई कर रहा था।