दादरी: सेक्टर-12 में दबंगों ने घर में घुसकर युवक के साथ जमकर मारपीट की, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-12 में शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर युवक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने पर आकर लिखित थी शिकायत नहीं दी है, यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।