धरहरा: पचरुखी में पुराने मारपीट विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल
धरहरा थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में 30 अगस्त को हुई मारपीट के पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले में निखिल कुमार झा ने धरहरा थाना में आवेदन देकर पड़ोसी साजन और मनबोध कुमार पर गाली-गलौज करने, उनके पिता के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा पूर्व के मामले में समझौते के लिए 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।