विजयनगर: राजकीय उप जिला चिकित्सालय बिजयनगर में ADM ने MRS की बैठक ली, बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
ब्यावर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मा लाल जाट ने गुरुवार को शाम 5 बजे राजकीय उप जिला अस्पताल बिजयनगर में MRS यानी मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक ली।बैठक में ADM ने अस्पताल में साफ-सफाई,दवा स्टॉक,डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।ADM जाट ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया और भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया।