बीकानेर: नहरबंदी के बीच जलदाय विभाग की लापरवाही, सादुल कॉलोनी में पाइप लाइन फूटी और जल संकट गहराया
शहर में चल रही नहरबंदी के बीच जलदाय विभाग की लापरवाही से सादुल कॉलोनी क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर लाइन टूटी हुई मिली, जिससे पिछले चार दिनों से घरों में पानी की आपूर्ति ठप है। जहां एक ओर नहरबंदी के कारण शहर में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर हजारों लीटर पानी बह र