बहराइच: चौखड़िया के ग्रामीण पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय, समस्याओं को लेकर दिया प्रार्थना पत्र
जिले के चौखड़िया इलाके के काफी संख्या में ग्रामीण सोमवार को DM कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एक प्रार्थना पत्र DM कार्यालय में दिया है। उनका कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक है। बच्चों और महिलाओं को काटकर जख्मी कर देते है। इससे काफी समस्या हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में दिया है।