बहराइच: धर्मपाल भट्ठा बक्शीपुरा से हत्या मामले के वांछित अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थाना दरगाह पुलिस ने रविवार को हत्या मामले से संबंधित मुकदमे के एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि अभियुक्त नौशाद हत्या के मुकदमे में वांछित था। जिसके खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।