बहराइच: कपूरपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में महिला और जेठ हुए घायल, महिला को लखनऊ किया गया रेफर
जिले के कपूरपुर में दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार महिला व उसका जेठ गंभीर रूप से घायल हो गए। गया। घायलों को लोगो ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर महिला की हालत बिगड़ी देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं परिजनों के द्वारा इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस जांच में जुट गई है।