बहराइच: बंजारी मोड़ के पास दबंगों ने घर में घुसकर एबीवीपी के सदस्य पर धारदार हथियार से किया हमला, केस दर्ज
जिले के बंजारी मोड़ के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य पर बीती रात को दर्जन भर लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के बंजारी मोड़ के पास किराए के मकान में रह रहे यश सिंह पर हमला हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई।