मोहड़ा: महिला दिवस पर सेवतर कस्तूरबा विद्यालय में नुक्कड़ नाटक से सामाजिक जागरूकता का संदेश
Muhra, Gaya | Mar 8, 2026 मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के सेवतर स्थित कस्तूरबा विद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन वेवी कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ प्रभावशाली संदेश दिया गया।