विदिशा: इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, परिजन बिना पीएम कराए ले गए शव; पुलिस ने वापस लाकर कराया पीएम
हरिपुरा निवासी 53 वर्षीय पूरन सिंह की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में 19 अगस्त को मौत हो गई थी। दो दिन तक उनके पास कोई परिजन नही पहुंचा, शुक्रवार को सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे यहां वे बिना पीएम के ही शव को ले गए। पुलिस को जब इस बारे में जानकारी लगी तो मौत की वजह जानने और मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने अंतिम संस्कार से पूर्व शव को वापस लाई और पीएम कराया।