हरिद्वार: रौशनाबाद में चल रही 22वीं प्रादेशिक पुलिस हॉकी प्रतियोगिता संपन्न, विजेता 46वीं वाहनी PAC को ADG ने सम्मानित किया
रौशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में पिछले तीन दिनों से चल रही 22वीं प्रादेशिक पुलिस हॉकी प्रतियोगिता बुधवार शाम संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में 46वीं वाहनी PAC ने 31वीं वाहिनी PAC को 4- 0 से शिकस्त दे कर बाजी मारी। शाम 6 बजे ADG अमित सिन्हा ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर IRB की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रदेश भर की 14 टीम शामिल हुई।