हरिद्वार: चलती हुई स्कूटी में निकला सांप, दून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सप्तऋषि पुलिस चौकी के पास की घटना
बुधवार रात 9 बजे करीब सप्तऋषि पुलिस चौकी के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रहे एक स्कूटी सवार युवक को स्कूटी में सांप दिखाई दिया, स्कूटी सवार ने स्कूटी रोक अपनी जान बचाई। गुजर रहे युवकों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को स्कूटी से बाहर निकाला।