चकरनगर: समाजवादी सिपाही लायक सिंह यादव की माता, श्रीमती चच्चो देवी ने 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रखर समाजवादी लायक सिंह यादव उर्फ बिरला की 85 वर्षिय माता चच्चो देवी का देहावसान बीती मध्य रात्रि हो गया।जिनका अंतिम संस्कर रविवार दोपहर 12 बजे बड़े बेटे लायक सिंह के द्वारा मुखाग्नि देकर किया गया।इस दौरान इलाके की तमाम राजनैतिक हस्तियों ने अंतिम दर्शन किए। पूरे गाँव मोहल्ले में शोक की लहर है।