खड़गपुर: खड़गपुर थाने में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन, चार मामलों का हुआ निष्पादन
भूमि विवाद को लेकर खड़गपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है . वही आज खड़गपुर थाना परिसर मे आयोजित जनता दरबार मे अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह की उपस्थिति में जमीन विवाद से संबंधित समस्या को सुनते हुए चार मामलों को निष्पादित किया गया.