कप्तानगंज: बरवा महदेवा गाँव के सरेह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती पोखरी के पास से बरामद, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा महादेवा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक युवती को पुलिस ने देर रात सकुशल बरामद कर लिया है। घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है, जब गांव की रहने वाली युवती अपनी मां के साथ खेत में निराई-बिनाई के लिए जा रही थी। मां आगे-आगे चल रही थी, जबकि युवती पीछे थी। इसी दौरान वह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थीं