खगड़िया: राजेन्द्र चौक से बलुआही तक रेलवे लाइन के दोनों ओर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, रेलवे की जमीन हुई मुक्त
खगड़िया रेलवे की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। गुरुवार 12:00 बजे चली अभियान में राजेंद्र चौक से लेकर बलुआही तक रेलवे लाइन के दोनों तरफ अनाधिकृत तरीके से लगे दुकानों और झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया। जेसीबी मशीन के सहारे अनाधिकृत बने घरों को तोड़ा गया। रेल पुलिस और नगर थाना पुलिस की भारी संख्या लगी थी। साथ रेल अधिकारियों और कर्मियों की भी मुस्तैदी थी।