खगड़िया: शहर के इंडोर स्टेडियम में सोए होमगार्ड जवान की हुई मौत
चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के इंर्डोर स्टेडियम में सोए अवस्था में होमगार्ड जवान की गुरुवार सुबह 5:00 बजे मौत हो गई । हार्ट अटैक से मौत होने की अंदेशा जताया जा रहा है । मृतक होमगार्ड जवान की पहचान अलौली के रहने वाले जय किशोर साह के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि वह लगभग 7 वर्षों से इंडोर स्टेडियम में ड्यूटी कर रहा था।