खगड़िया: पितौंझिया ढाला के निकट ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत
खगड़िया कटिहार रेलखंड के पितौंझिया ढाला पर ट्रेन के चपेट में आने से एक वृद्ध की बुधवार की शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी मलिया गांव के रहने वाले विष्णुदेव पंडित के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध कहीं गंत्व्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच गुजर रहे ट्रेन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद पुलिस ने शव को अप