बकावंड: मोंगरापाल हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूली छात्रा घायल, डायल 112 से अस्पताल पहुंचाया गया
*जगदलपुर / बस्तर, 10 सितंबर 2026।* बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरापाल हाई स्कूल के पास आज सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे और लापरवाही से वाहन चला रहे थे। टक्कर से छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और अंदरूनी चोट से बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही *डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची*