जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर प्रदेश में अराजकता फैलाने के आरोप लगाए
बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार को शाम 4 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर कांग्रेस पार्टी को अराजक और संविधान में विश्वास न करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा अन्य विधायक उमेश पटेल, राम कुमार यादव, चतुरी नंद,आदि नेताओं का लोगों को उकसाते हुए वीडियो भी सामने आया है