बहराइच: रमपुरवा इलाके में नाले में गिरने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ब्रह्मजीत पुत्र छबिलाल निवासी कुटिया दा.रमपुरवा की नाले में गिरने से मौत हो गई। वह खेत देखने के लिए गए थे, जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि ब्रह्मजीत का पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गए, जिससे उनकी डूबकर मृत्यु हो गई। मामले की जाच की जा रही हैं।