बहराइच: भवानीपुर टेपरा गांव में करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के भवानीपुर टेपरा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। गांव निवासी लायक अली अपने घर में बिजली का फ्यूज बल्ब बदल रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। बहराइच अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।