बालाघाट: बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत मीजल्स संक्रमण से हुई, संक्रमण छूटे हुए बच्चों में मिला
बालाघाट के बैगा अंचल में बैगा बच्चों की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट सामने आई है। जांच में प्रभावित क्षेत्र के बच्चों में मीजल्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। ICMR सहित अन्य संस्थानों की जांच में नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों में मीजल्स संक्रमण पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर बच्चों की मौत के प्रमुख कारणों में मलेरिया और मीजल्स संक्रमण सामने आए हैं। मामले को लेकर स