बिसौली: नूरनगर कोडिया गांव में मजदूरों ने भट्ठा मालिक पर गाली-गलौज और पुलिस को शिकायत करने पर पीटने का आरोप लगाया
Bisauli, Budaun | Apr 20, 2025 नूर नगर कोडिया गांव के भट्ठा मालिक पर एक महिला मजदूर ने आरोप लगाया है कि भट्ठा मालिक मजदूरों की मजदूरी नहीं दे रहे हैं और मांगने पर गाली गलौज करते हैं। वहीं जिसकी शिकायत फैजगंज बेहटा पुलिस से की तो आरोप लगाया कि पुलिस ने थाने में बंद कर पिटाई कर दी और आरोप है कि पुलिस ने कहा कि जूते में भरकर सलाह पिला देंगे। रविवार को 2:00 बजे करीब एसडीएम से शिकायत की।