बिसौली: सिद्धपुर कैथोली गांव में 2 बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Bisauli, Budaun | Apr 20, 2025 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर कैथोली गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं आज रविवार को 12:00 कांग्रेस पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देने पहुंचे और बताया कि तालाब को गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदारों ने गहरी गढ़ों में तब्दील कर दिया है। वहीं इस तालाब में 2023 से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है