बिसौली: बिसौली नगर में मदनलाल इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, चालक हुआ घायल
Bisauli, Budaun | Apr 19, 2025 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी विपिन गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता जो कि आज शनिवार को अपने गांव से ई रिक्शा लेकर बिसौली आए थे। तभी 2 बजे करीब वापस लौटते वक्त बिसौली आसफपुर रोड पर मदन लाल इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ई रिक्शा चालक विपिन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये।