लखीसराय: सासाराम में ट्रैक्टर से कुचलकर कोली गांव के यातायात जवान की मौत, लखीसराय पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
हलसी थाना क्षेत्र के कोली गांव के रहने वाले यातायात पुलिस जवान मुकेश कुमार की शनिवार की शाम सासाराम चौक पर बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई. रविवार पूर्वाह्न उनका पार्थिव शरीर लखीसराय पुलिस लाइन आया. यहां पूर्वाह्न 8 बजे एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया. ड्यूटी के दौरान बालू लोड ट्रैक्टर से कुचलकर मुकेश की मौत हो गई.