बड़ौत: पुसार, मिलाना, बरवाला व चिरौड़ी निवासी 4 वारंटियों को अदालत के आदेश की अवहेलना में गिरफ्तार किया गया
Baraut, Bagpat | May 6, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बागपत पुलिस ने 4 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने बताया कि आरोपी बुद्ध निवासी पुसार, राजू निवासी मिलाना, जितेंद्र निवासी बरवाला और आमिर निवासी चिरौड़ी काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिनके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिनको दोघट, रमाला व चांदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।