बड़ौत: दोघट-मौजिजाबाद नांगल-अशरफाबाद थल गेट के पास कूड़े के ढेर को लेकर नाराज क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Baraut, Bagpat | May 5, 2025 दोघट से मौजिजाबाद नांगल व अशरफाबाद थल जाने वाले मार्ग पर दोघट में स्थित गेट के पास कूड़ा पड़ा हुआ है। जिससे आने जाने वाले लोगों को वहां से होकर निकलने में बदबू का सामना करना पड़ता है। जिससे नाराज क्षेत्रवासियों ने सोमवार शाम करीब 5 बजे माठू पहलवान के नेतृत्व में नांगल गेट के पास हंगामा प्रदर्शन किया। कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू लोगों को परेशान करती है।