बड़ौत: बिनौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित डोढरा निवासी 25-25 हजार रुपये के 2 ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 5, 2025 बिनौली कोतवाली पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर अधिनियम में वांछित 25 हजारी 2 बदमाश गिरफ्तार किए हैं। थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे बताया कि दोनो बदमाश सुहैल व सुहेव पुत्र राशिद जनपद बागपत के डोढरा निवासी हैं। दोनो वांछित बदमाशों पर विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।