बड़ौत: निरपुड़ा गांव में घर छुट्टी आए आर्मी के जवान की करंट लगने से हुई मौत, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Baraut, Bagpat | May 6, 2025 निरपुड़ा निवासी अमित राणा 32 वर्ष पुत्र शौराज सिंह आर्मी में था। अमित की हाल ही में फिरोजपुर पंजाब से बरेली पोस्टिंग हुई थी। जिसके लिए वह 40 दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। सोमवार को अमित अपनी पत्नी दीपा व दो बच्चों को लेकर मेरठ जाने की तैयारी कर रहा था। उसने कैंटर गाड़ी में सामान भर लिया था। इनवर्टर का तार हटाने हटाने के दौरान का करंट की चपेट में आ गया।