बड़ौत: बिजरौल रोड पर कृष्ण एंक्लेव में दूसरी मंजिल से सेटरिंग टूटने से मकान का लेंटर गिरा, 1 मजदूर की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
Baraut, Bagpat | May 6, 2025 बड़ौत में बिजरौल रोड पर कृष्ण एंक्लेव में दूसरी मंजिल पर अवैध रूप से बन रहे मकान की सेटरिंग टूटने से लेंटर गिरने पर बड़ा हादसा हो गया। अवैध कॉलोनी में अवैध तरीके से मकान के निर्माण किए जा रहे है। मकान में काम कर रहे कई मजदूर छत के मलबे में दब गए। 1 मजदूर की मौके पर मौत हो गई। मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।