बड़ौत: गलहैता में युवती की शादी के 1 दिन पहले गर्भवती प्रेमिका ने दूल्हे के साथ बताया खुद का प्रेम-प्रसंग, टूटा रिश्ता
Baraut, Bagpat | May 5, 2025 गलहैता गांव निवासी प्रीति की रोहिणी निवासी गौरव से शादी तय हुई थी। शादी से एक दिन पहले रविवार को खुशियां मातम में बदल गई। 3 माह की गर्भवती प्रेमिका ने दूल्हे का काला सच दुल्हन पक्ष को बता दिया। दूल्हा बनने जा रहे गौरव का 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगन सगाई करने पहुंचा लड़की पक्ष मायूस लौट आया। चौखट पर बारात के इंतजार में बैठी दुल्हन सदमे में आ गई।