निज़ामाबाद: फरिहा चौक पर तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक से मची अफरा-तफरी, लोगों ने घेरकर पकड़ा
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौक पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ओवरलोड ट्रक को लेकर अफरा-तफरी मच गई जानकारी के अनुसार मुहम्मदपुर से खनन विभाग की टीम ट्रक का पीछा कर रही थी करीब दस किलोमीटर पीछा किए जाने के बाद तेज रफ्तार ट्रक फरिहा चौक पहुंचा और तेजी से शाहगंज रोड की ओर मुड़ गया इससे चौक पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।