आंवला: आंवला नाले में मिले नेपाली श्रद्धालु की पहचान हुई, एसडीएम ने परिवार को सौंपा
Aonla, Bareilly | Dec 21, 2025 आंवला क्षेत्र में शनिवार को देरशाम पांच बजे एक नाले से मिले अज्ञात व्यक्ति की पहचान नेपाल निवासी राम अडया प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम मऊचंदपुर गांव के पास पुलिया के नीचे नाले में मिले चौधरी को एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। वह 15 दिसंबर से अपने परिवार से बिछड़ गए थे।