आंवला: आंवला में शीतलहर का प्रकोप जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त, सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी
Aonla, Bareilly | Dec 20, 2025 आंवला तहसील क्षेत्र में कड़ाके की शीत लहर जारी है। शनिवार को सुबह छह बजे से ही पूरे इलाके में ठिठुरन और कप कपी बढ़ गई है। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है। सर्द हवाएं लोगों के कानों को चुभ रही हैं। जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।