आंवला: आंवला तहसील सभागार में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 43 में से 3 शिकायतें हुईं निस्तारित
Aonla, Bareilly | Dec 20, 2025 आंवला तहसील सभागार में शनिवार को दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 43 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकारियों द्वारा केवल 3 का ही निस्तारण किया जा सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम ई पूर्णिमा सिंह ने की।