पटना ग्रामीण: उत्तरी S.K पुरी में छात्र पर फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया
पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र स्थित S.K पुरी में बुधवार को दो बदमाशों ने एक छात्र पर गोली चलाई थी। वहीं गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आते हैं और बाइक सवार छात्र पर गोली चलाते हैं लेकिन छात्र अपनी सूझबूझ से बच जाता है और वहां से भागने में सफल रहता है।