पटना ग्रामीण: पथ निर्माण विभाग में गड़बड़ी के आरोप पर तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को अज्ञानी बताया
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को जवाब दिया है। कोलकाता से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने शाम 4:30 बजे कहा कि यह वही पराजय सिन्हा है, जिन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि 200 राउंड अगर गोली चलती है तो यह मामूली घटना है। यह अज्ञानी व्यक्ति है यह डिप्टी सीएम कैसे बन गए, खुद को भी विश्वास इनको नहीं होता होगा।'