पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से 126.78 लीटर शराब बरामद
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी के विरुद्ध कार्यवाई की गई है। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से ALTF पटना और गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए छापेमारी की। बुधवार शाम करीब 7:00 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान 90 लीटर देसी शराब और 36.78 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।