पटना ग्रामीण: दिव्यांग युवक को जान से मारने की धमकी, राजीव नगर थाने में मामला दर्ज
एक दिव्यांग युवक को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित युवक ने राजीव नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे पीड़ित युवक ने बताया कि उसके खाली पड़े जमीन पर पड़ोसी के द्वारा बाउंड्री करवाया जा रहा था जिसका विरोध करने पर पहले तो दिव्यांग के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई है।