पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में छात्र पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा छात्र, पुलिस मामले की कर रही जाँच
पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के रामकृष्ण पथ में जिम कर वापस घर लौट रहे एक छात्र पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि युवक ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर शाम 4:30 बजे डीएसपी दिनेश कुमार पांडे भी मौके पर पहुंचे जहां घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।